फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 5वीं और 8वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 4 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को कक्षा 5वीं और 8वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा, जबकि विद्यार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए अलग से 15 मिनट दिए जाएंगे। बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर तय समय से पहुंचे। 5वीं कक्षा की परीक्षा स्कूल स्तर पर बनाए गए सेल्फ परीक्षा केंद्रों में होगी। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र-बुकलेट दफ्तर की तरफ से नहीं भेजे जाएंगे। उनकी परीक्षा स्कूल पर आयोजित की जाएगी। सेहत व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 12 व 13 जुलाई को संबंधित स्कूलों में स्कूल प्रबंधक अपने स्तर पर करवाएंगे। स्कूलों की तरफ से इन विषयों का रिकॉर्ड अपने स्तर पर रखा जाएगा। परीक्षा के बाद तीन दिन के अंदर विद्यार्थियों के अंक एप के माध्यम से बोर्ड दफ्तर को भेजे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन रखने की पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें