11 साल के मासूम रमन ने जज से कहा कि वह उसे उसके हाथ और पांव दिला दें, क्योंकि वह दौड़ना चाहता है, अपने आप भोजन करना चाहता है। एक बच्चे की यह बात सुनकर सभी की आंखें नम हो गईं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में यह मामला सामने आया।
2011 में घर के ऊपर से गुजरती हाई टेंशन तार से लगे करंट के कारण अपने दोनों पैर और हाथ गंवाने वाले 11 साल के रमन ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे हरियाणा सरकार से कृत्रिम अंग दिलवाया जाए। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जवाब तलब कर लिया है।