सूचना मिलते ही राई व कुंडली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और केजीपी की जिस लेन पर हेलीकॉप्टर को उतरा गया था उसे बंद कर वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट कर दिया। साथ ही वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया। पायलट ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर करीब सवा दस बजे वायुसेना का दूसरा हेलीकॉप्टर इंजीनियर व अन्य अधिकारियों को मौके पर उतार कर वापस चला गया।
इस दौरान इंजीनियर ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दूर किया। जिस पर 11 बजकर 13 मिनट पर हेलीकॉप्टर वापस हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हो गया। उसके जाने के करीब 15 मिनट के बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर ने केजीपी पर लैंडिंग की। जिसमें सवार होकर इंजीनियर व अधिकारी हिंडर एयरबेस के लिए रवाना हो गए।
केजीपी पर बनी जाम की स्थित तो लेन बदली गई
वायुसेना का हेलीकॉप्टर केजीपी की गाजियाबाद-कुंडली लेन पर उतरा था। इस कारण इस लेन पर कुछ देर के लिए बागपत की तरफ जाम की स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यमुना पुल के पास से वाहनों का रूट डायवर्ट किया और दोनों तरफ के वाहनों को कुंडली से गाजियाबाद जाने वाले लेन से ही गुजारना शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे स्थित सामान्य कर दी गई।
लोगों की लग गई थी भीड़
केजीपी पर हेलीकॉप्टर उतरने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के साथ ही केजीपी पर सफर कर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि केजीपी पर हेलीकॉप्टकर को क्यो उतारा गया। बाद में उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटा दिया।
पुलिस को सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि केजीपी पर तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी कदम उठाए गए। लोगों को हटाने के साथ ही एक लेन से वाहनों को निकाला गया। हेलीकॉप्टर ठीक होने के बाद वायुसेना के जवान उसे ले गए। -हंसराज, डीएसपी लॉ एंड आर्डर।