फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां तक फैला जासूसी का जाल: गुरदासपुर से पकड़े गए जासूसों ने किए बड़े खुलासे, पंजाबियों को रहना होगा सतर्क

Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच पंजाब और हरियाणा से कई जासूस पकड़े जा रहे हैं।इन जासूसों से पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सरहदी इलाकों में अपना जाल फैलाया हुआ है।   
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से जासूस पकड़े जा रहे हैं। कई यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर भी सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जासूसी को अंजाम दे रहे थे। इस बीच पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर में पकड़े दो जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह से की गई पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेें: दुश्मनों से नहीं इंसाफ की लड़ाई हार गया सैनिक: साथी ने पत्नी के साथ की घिनौनी हरकत, इंसाफ नहीं मिला तो दे दी जान

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसों का यह नेटवर्क जम्मू तक फैला हुआ है, जिसे सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ऑपरेट कर रही है। आईएसआई अपने हैंडलरों और एजेंटों के जरिये जासूस तैयार कर रही है। गुरदासपुर के जासूसों ने कबूल किया है कि सरहदी इलाके में 11 से 12 जासूस इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने इन जासूसों से जुड़े कुछ इनपुट हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैले जासूसों के इस नेटवर्क पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ अब जाॅइंट ऑपरेशन किया जा रहा है

Trending Videos
विज्ञापन

एनआईए के अधिकारियों की बॉर्डर बेल्ट पर निगरानी

एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई ने विशेषकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में जासूसों के नेटवर्क को फैलाना शुरू कर दिया है। इनके जरिए अब सैन्य ठिकानों, धार्मिक स्थलों के इनपुट जुटाए जा रहे हैं। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों पठानकोट में देखे गए दो संदिग्ध लोगों की जम्मू में जेएंडके पुलिस की मुठभेड़ में मौत हो गई थी, यह दोनों भी आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

ड्रग्स और पैसों का लालच देकर कराई जा रही जासूसी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर में पकड़े गए दोनों जासूसों को आईएसआई हैंडलरों ने पैसों का लालच देकर जोड़ा था। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिन गांवों में ड्रग्स की समस्या है, वहां के युवाओं को मुफ्त में नशा देकर देशविरोधी काम करवाए जा रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि सरहदी इलाके के गांवों में पुलिस युवाओं को जागरूक कर रही है जिसमें विलेज डिफेंस कमेटियों और ग्राम पंचायतों की भी मदद ली जा रही है ताकि उन्हें आईएसआई की कठपुतली बनने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें