पंचकूला। सेक्टर-21 में शिव मंदिर के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर 11 हजार 600 रुपये और लैटपटॉप चोरी कर लिया गया। सेक्टर-21 निवासी वैभव नेहरा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैभव ने बताया कि सुबह 7 बजे पत्नी और बच्चे के साथ शिव मंदिर में माथा टेकने आए थे। मंदिर से कुछ ही दूर कार खड़ी करके मंदिर में चले गए। वापस आया तो कार का शीशा टूटा था और पिछले से सीट से लैपटॉप और हैंड बैग गायब था। यह चोरी की वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है। इसकी शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।