चंडीगढ़। सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को शुक्रवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने सम्मानित किया। इन प्रिंसिपल में जीएसएसएस-मौलीजागरां की प्रिंसिपल सुनीता रानी, जीएमएसएसएस एमएचसी के प्रिंसिपल राजेश कुमार, जीएमएसएसएस-23 की प्रिंसिपल प्रीति गर्ग, जीएमएसएसएस-33 की प्रिंसिपल बिंदू, जीएमएसएसएस-16 की प्रिंसिपल नीता संधू, जीएमएसएसएस-18 की प्रिंसिपल राजबाला और जीएमएसएसएस-32 की प्रिंसिपल रंजना खोसला शामिल हैं।
इन स्कूलों में 12वीं कक्षा में 100 फीसदी रिजल्ट हासिल करना वाला जीएसएसएस-मौलीजागरा है, जबकि जीएमएसएसएस एमएचसी ने 99.53 जीएमएसएसएस-16 का पास प्रतिशत 98.70 रहा। वहीं जीएमएसएसएस-18 का 96.79 और जीएमएसएसएस-32 का 96.37 रहा। 10वीं के नतीजों में जीएमएसएसएस-23 का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा, जीएमएसएसएस-33 का 99.25 प्रतिशत रहा। वहीं जीएमएसएसएस-16 का पास प्रतिशत 99.07 और जीएमएसएसएस-18 का 98.65 और जीएमएसएसएस-32 का पास प्रतिशत 98.96 रहा।
इस मौके पर मनोज परिदा ने शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षकों और प्रिंसिपल्स के प्रयासों की खूब सराहना की। इस दौरान शिक्षा सचिव बीएल शर्मा, डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीडीएसई सरोज मित्तल, डीईओ अनुजीत कौर भी मौजूद रहीं।