फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवारों ने खराबी बताकर रुकवाई कार और ले उड़े लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शातिर चोरों ने इशारा कर चलती कार को रुकवाया और झांसा देकर कार मालिक का लैपटॉप चोरी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रोहित मागो निवासी जीरकपुर पंजाब ने बताया कि विगत 8 मई को सुबह करीब पौने 10 बजे वह अपनी कार से बद्दी स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह पिंजौर बद्दी मार्ग पर जैसे ही शौरी अस्पताल के समीप पहुंचा तो दो स्कूटर सवारों ने कार की ओर इशारा कर बताया कि कार में कुछ खराबी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार रोक कर उसकी कार का ड्राइवर नीचे उतरा और कार की जांच करने लगा। शिकायकर्ता ने बताया कि ड्राइवर ने देखा कि कार के बोनट पर कुछ तेल जैसा पदार्थ लगा हुआ है। जब ड्राइवर बोनट खोलने लगा तो उसकी सहायता के लिए शिकायतकर्ता भी कार से उतर कर बोनट खुलवाने के लिए पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बोनट खोल कर कार को चेक किया तो कार में कुछ भी खराब नहीं लगा और शिकायतकर्ता व ड्राइवर कार में बैठ कर बद्दी की ओर चल दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह बद्दी स्थिति अपने कार्यालय में पहुंचा तो देखा कि उसका कार में रखा लैपटॉप गायब है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें