कालका। धर्मपुर कालोनी में चोरो ने एक बंद मकान का ताला तोड़ नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी देते हुए कमलेश गुप्ता ने बताया कि उनके पति तरसेम चंद गुप्ता बद्दी में नौकरी किया करते थे। उनका बद्दी के एक बैंक मेें खाता है। दोनों बैंक के काम से बद्दी गए थे। उन्होंने बताया कि वह 10 बजे घर को ताला लगाकर घर से निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे वह घर पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला तो बंद था, लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वहीं, घर के एक कमरे में पड़ी अलमारी का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरो अलमारी का लॉकर तोड़ गहने व नकदी चोरी कर लिया। उन्होंने बताया 6 जोड़ी सोने के कानो के झुमके के सेट, 2 लेडिज व एक जेेंट्स रिंग सोने की, एक सोने का कड़ा, एक मंगलसूत्र व करीब 50 हजार रुपये नकदी चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका कुल मिला कर करीब साढ़े 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम ने मौके का मुआयना कर सैंपल एकत्रित कर लिये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।