फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड स्टोरी-भास्कर राव सम्मेलन
विज्ञापन



शास्त्रीय नृत्य का फ्यूजन देख दर्शक हुए रोमांचित

-उड़ीसी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य ने टैगोर में ऐसा समा बांधा कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आपने म्यूजिक का फ्यूजन तो खूब देखा होगा, पर शास्त्रीय नृत्य का फ्यूजन शायद ही देखने को मिला हो। ऐसा फ्यूजन दिखाई दिया चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में आयोजित भास्कर राव संगीत और नृत्य सम्मेलन के दौरान। इसमें एक ओर कुचिपुड़ी...दूसरी ओर कथक और तीसरी ओर उड़ीसी का ऐसा संगम दिखाई दिया कि ऑडियंस ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
इस कार्यक्रम में कुचिपुड़ी नृत्यांगना मीनू ठाकुर, कत्थक नृत्यांगना स्वाति तिवारी और उड़ीसी नृत्यांगना वाणी माधव ने ऐसा रंग जमाया कि सभी देखते रह गए। मीनू ठाकुर से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब फ्यूजन का जमाना है। वास्तव में फ्यूजन भी ऐसा चाहिए जिसको आडियंस स्वीकार करे। मीनू ठाकुर ने बताया कि कुछ समय पहले उनको वाणी माधव मिलीं। वाणी ने शास्त्रीय नृत्य में कुछ नया करने को कहा। उन दोनों ने मिलकर कुचिपुड़ी और उड़ीसी नृत्य का फ्यूजन तैयार किया। इसे दर्शकों ने स्वीकारा।
विज्ञापन

इसको तैयार करने में उनको करीब एक माह लगा। इसकी कोरियोग्राफी के दौरान यह ध्यान रखा गया कि इसके संगीत के अनुसार नृत्य को ऐसे ढाला जाए, जिससे कि कुछ अटपटा न लगे। इसके बाद स्वाति से संपर्क किया गया और स्वाति के साथ तालमेल तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि वह तीनों नई दिल्ली में इकट्ठे होते हैं और वहीं कोरियोग्राफी करके परफारमेंस के लिए खुद को तैयार करते हैं। मीनू ठाकुर ने कहा कि अब नया दौर शुरू हो चुका है। आडियंस कुछ नया चाहती है। सिंगल परफारमेंस करते हुए काफी समय निकल गया था और इसी वजह से इस नए नृत्य का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि इसी नृत्य में लहर को तैयार करने में उनको काफी मेहनत लगी। इसमें थाली के ऊपर नृत्य है, इसके साथ ही वाणी की भाव भंगिमाएं और स्वाति का स्टैंडिंग स्टेप्स देखने वाला होता है।
विज्ञापन


बच्चों में बढ़ी शास्त्रीय नृत्य की रुचि
मीनू ठाकुर ने कहा कि अब बच्चों में शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों में शास्त्रीय नृत्य सीखने की ललक नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह रियल्टी शो भी हैं और कुछ पैरेंट्स को ऐसा भी लगता है कि इससे बच्चों की फिटनेस भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें