फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में ‘कारवां 2019’ का आगाज, पंजाबी सिंगर्स ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज में ‘कारवां 2019’ का आगाज, पंजाबी सिंगर्स ने मचाया धमाल
विज्ञापन


- हरियाणा के लोक गायक प्रो. जगवीर राठी ने गाए देशभक्ति के गीत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय फेस्ट ‘कारवां 2019’ शुरू हुआ। इस अवसर पर बैंड द्वारा वेस्टर्न म्यूूजिक का तड़का लगाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने खूब डांस किया। इस अवसर पर पहुंचे हरियाणा के लोक गायक और अभिनेता प्रो. जगवीर सिंह राठी ने देशभक्ति की कविताओं से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद हरियाणवी भाषा में गीत पेश कर उन्होंनेसभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फेस्ट में स्टार्स ऑफ डीएवी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें डीएवी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की तरफ से अपनी सिंगिग, डांसिग जैसी प्रतिभा को पेश किया। वहीं ह्यूमन लाइब्रेरी में पुराने स्टूडेंट्स ने कॉलेज की विभिन्न यादों को एक दूसरे से सांझा किया।
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर्स ने झूमने पर किया मजबूर
शाम के समय पंजाबी सिंगर जस बाजवा और गुरनाम भूल्लर ने अपने गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने तेरा टाइम.. आदि गीत पेश किए। गुरनाम भूल्लर ने डायमंड, जट्ट जमींदार और अफसर जैसे गीतों को पेश करके सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें