‘उद्यमी’ में स्टार्टअप्स ने मचाई धूम : इंजीनियर और मर्चेंट हब ने किया सबको हैरान
- स्टूडेंट्स के स्टार्टअप्स आईडियाज़ ने लोगों को किया हैरान
- इंजीनियर हब, मर्चेंट हब का आईडिया आया सबको पसंद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईईटी डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित दो दिवसीय एंटरप्रिन्योरशिप कार्यक्रम ‘उद्यमी’ के आखिरी दिन रविवार को इंजीनियर और मर्चेंट हब के आइडियाज ने सबको हैरान कर दिया। इस दौरान दो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला सेक्शन में छात्रों ने स्पेशल टॉक्स के अलावा अपने अपने स्टार्टअप आइडियाज शेयर किए। दूसरे सेक्शन में शहर के विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के स्टार्टअप्स आइडियाज ने मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।
इंजीनियर्स की सभी समस्याओं का हल करेगा ‘इंजीनियर हब’
इंजीनियर हब एक यूनिक तरह का स्टार्टअप है, जिसके माध्यम से सभी इंजीनियर्स तो एक साथ जोड़ा जा सकता है। यह एक एप से कनेक्ट होगा, जिसमें इंजीनियर्स के सभी समस्याओं का हल खोजना संभव होगा। किसी भी इंजीनियर को किसी भी चीज में हेल्प की जरूरत होगी तो वह इस एप पर आकर एक्सपर्ट्स से कनेक्ट होकर उससे मदद ले सकेगा। इसके अलावा एप में स्टडी एंड अर्न का भी ऑप्शन होगा। इस एप को देविंदर बोरा और अविंदरपाल सिंह ने प्रेजेंट किया। गौरतलब है कि मर्चेंट हब और इंजीनियर हब दोनों द डी-जोन का हिस्सा है और देविंदर बोरा इसके फाउंडर हैं।
मर्चेंट हब का आइडिया आया सबको पसंद
मर्चेंट हब एक ऐसा स्टार्टअप है, जिसके माध्यम से ई-कॉमर्स को को नया रूप देने की कोशिश की जा रही है। मर्चेंट हब के फाउंडर्स का मानना है कि 10 साल बाद ई-कॉमर्स में कुछ बड़ी कंपनियां ही बच पाएंगी और छोटे मर्चेंट खत्म हो जाएंगे। मर्चेंट हब एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां सभी मर्चेंट को कनेक्ट किया जाएगा और उन्हें एक जगह दी जाएगी की वह अपने प्रोडक्ट को अपने नाम के साथ प्रोमेट करें। इसमें एरिया बेस्ड सर्च होगा, जिसमें पास के दुकानों में मौजूद प्रोडक्ट दिखाए देंगे, जिन्हें ऑनलाइन ऑर्डर करने पर वह कुछ ही घंटों में डिलिवर हो जाएगा। इसको पीयू के एंटरप्रिन्योरशिप कार्यक्रम ‘उद्यमी’ में मीनल वारूदकर और गुरप्रीत सिंह ने प्रेजेंट किया था।
इंटरप्रिन्योर के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, ‘कोलुडेरा’ करेगा मदद
कोलुडेरा एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आपके आइडिया को स्पोट भी मिलेगा। आपके साथ काम करने के लिए मैन पावर भी मिलेगी और इसके साथ ही आपको फाइनांस भी मिल सकता है। कोलुडेरा को चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज में स्टडी कर रहे सुएश और विभोर ने तैयार किया है। दोनों ही स्टूडेंट्स कम्पयूटर साइंस इंजीनिरिंग में थर्ल्ड ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं। वेबसाइट में आपको अपना आइडिया डालना है और जरूरत डालनी है। उसके बाद आपको हर वह चीज वेबसाइट के जरिए ही मिल जाएंगे जिसकी आपको जरूरत है। जानकारी देते हुए सुएश ने बताया कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आइडिया में स्पोर्ट करने वाले ही आपको मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें फाइनेंसर भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर सर्वे किया गया तो 91 प्रतिशत लोगों ने इसके फेवर में वोट किया।