छात्रवृत्ति के जरिये भारतीय छात्रों को मिलती है बड़ी मदद
- यूके में भी भारत की तरह योजनाओं का छात्रों को मिलता है लाभ
फोटो--
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू डीन इंटरनेशनल की ओर से यूके-इंडिया हायर एजुकेशन रिलेशंस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को दुनिया केसर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने केअवसरों की तलाश है। कौशल सुधार केलिए यहां बेहतर कार्य हो रहे हैं।
चंडीगढ़ के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त एंड्रयू आयरे ने कहा कि यूके में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों को और प्रबल बनाया जा रहा है। यूके 1.5 लाख से अधिक भारतीय प्रवासी केलिए एक घर की तरह है। भारत में सबसे बड़ी शेवनिंग छात्रवृति दी जाती है। इससे छात्रों को लाभ मिलता है। कहा कि यहां ग्लोबल नेटवर्क है। डॉ. संदीप सिंह कौर सलाहकार कौशल विकास, पंजाब सरकार ने यूके के अनुभव पर बात की। छात्रों के फायदों पर प्रकाश डाला। छात्रों की क्षमताओं के बारे में बताया। डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. नंदिता सिंह ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, रिसर्च आदि के बारे में बताया। डॉ. मोनिका, प्रो. उपासना जोशी सेठी ने भी विचार रखे।