नोएडा-रोहतक के ध्यानार्थ...
फोटो सहित
बेटियों की संख्या में होने लगी है वृद्धि : कविता जैन
निकाय मंत्री ने कहा-यूटी, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में होंगे बेटी बचाओ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में रीजनल आउटीच ब्यूरो की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल रंग ला रही है। यह अब पब्लिक कैंपेन बन चुका है। लोगों के मन में जो धारणाएं बेटियों को लेकर होती थीं, वह दूर हुई हैं। लड़कियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, यह अच्छा संकेत है।
उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए हरियाणा सरकार काफी अच्छे कार्य कर रही है। भ्रूण हत्या आदि पर बैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यूटी, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। शो आयोजित होंगे। इसमें बेटी बचाने व उन्हें पढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार केंद्र सरकार की यह मुहिम काम आ रही है। लोग जुड़ रहे हैं। सभी को ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। नाटकों की प्रस्तुति से लोगों को बेटी बचाने का संदेश भी दिया गया। इसमें कई स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पीयू के शिक्षक भी मौजूद रहे।