फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मनाया नए साल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन ने बच्चों संग मनाया नया साल
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कमीशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइटस ने मंगलवार को अपना वार्षिक ईवेंट कैलेंडर-2019 को लांच किया। इस मौके पर स्नेहालय मलोया में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें चंडीगढ़ के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। सीसीआई की लड़कियों ने कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की। नए साल के जश्न में बच्चों ने मंच पर भंगड़ा, एकल गायन की प्रस्तुति दी। कमीशन की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि चंडीगढ़ को चाइल्ड फ्रेंडली सिटी बनाने के लिए आयोग लगातार प्रयास कर रहा है। इस मौके पर डॉ मोनिका एम सिंह, करतार सिंह, अरविंद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें