पंजाब यूनिवर्सिटी को मिला जिम, सांसद ने किया उद्घाटन
- सांसद बोलीं, सिर्फ पतले होने से फिट नहीं होना, अच्छी डाइट भी लो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ रजिडेंशियल कैंपस सेक्टर-25 में शनिवार को ओपन एयर जिम का उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया। पार्क में निर्मित जिम के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डीन प्रो शंकरजी झा ने किया। इस मौके पर प्रो करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार भी मौजूद थे।
पीयू के इस पहले जिम का उद्घाटन करते हुए जब सांसद खेर ने जिम की एक्साइज मशीन को अजमाना शुरू किया, तो उन्होंने पहली ही मशीन को लूज पाया। हंसते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्साइज मशीन से वैसे क्या होता है। इसे चलाने में ही इतनी मुश्किल आ रही है। इसको थोड़ा लूज होना चाहिए। वहीं उन्होंने पीयू के स्टाफ एवं बच्चों के साथ भी फोटोग्राफ खिंचवाई। जिम की अन्य मशीन को उन्होंने खुद अजमाया और एक मशीन के पास पड़े कूड़े को उठाया भी। यूनिवर्सिटी के डीन शंकरजी झा ने सांसद का स्वागत किया।
लड़कियों के लिए एक बस की रखी रजिस्टार ने मांग
इस विजिट में सांसद किरण खेर से पीयू रजिस्टार ने दो मांगों को रखा। उन्होंने लड़कियों के लिए एक बस और पार्क की सफाई करवाने की मांग रखी। इस मांग के लिए उन्होंने सांसद को लिखित पत्र दिया है। पंजाब के डिवीजनल इंजीनियर (एच) अनिल ठाकुर ने कहा कि
हॉर्टिकल्चर डिवीजन की ओर से सेक्टर-14 कैंपस में एक और बनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. राजेश गिल मौजूद थे।