फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में पोस्टर चिपकाने पर पुलिस की ओर से किए जाएंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू बिल्डिंग में छात्र संगठन चिपकाएंगे पोस्टर तो पुलिस करेगी चालान
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू की मीटिंग के बाद पुलिस करेगी चालान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू बिल्डिंग, हास्टल, विभाग में अगर छात्र संगठनों की ओर से आचार संहिता लगने के बाद पोस्टर लगाए जाएंगे तो पुलिस संबंधित छात्र संगठन के सदस्यों के चालान काटेगी। अगर वह लिंगदोह के नियमों को नहीं मानेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीयू के डीएसडब्ल्यू और पुलिस के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
बैठक में पुलिस ने यह पक्ष रखा है कि स्टूडेंट्स अगर आचार संहिता के बाद भी नहीं मान रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कैसे की जाए। हमारे पास चालान करने के अधिकार नहीं हैं। इस तरह के हालात में होने वाले नियमों के उल्लंघन पर हम रोक कैसे लगाएंगे। डीएसडब्ल्यू ने मीटिंग में पुलिस को चालान काटने का अधिकार दिया है। पुलिस को इसके लिए बाकायदा लेटर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की खामियां हैं तो उसे रोका जाना चाहिए। पुलिस चेकिंग कर नियम के खिलाफ वायलेशन करने वाले छात्र संगठनाें पर कार्रवाई कर सकती है। पुलिस की ओर से दिनभर चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर ने बताया कि पुलिस चालान कर सकती है। अगर कोई स्टूडेंट्स संगठन आचार संहिता का पालन नहीं करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें