कार चालक ने महिला से की छेड़छाड़,फरार
चंडीगढ़। सेक्टर-31 के जपानी गार्डन के पास बीती 23 तारीख को एक कार चालक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह पैदल जा रही थी, उसी दौरान कार चालक आरोपी ने उनसे पता पूछा। महिला ने आरोपी से कहा कि उन्हें भी उसी पते के आसपास कहीं जाना है तो आरोपी ने उन्हें वहां छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी ने बीच रास्ते उनसे छेड़छाड़ कर डाली। महिला विरोध कर आरोपी की कार रुकवा कर नीचे उतर गई, लेकिन आरोपी गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाकर मौके से फरार हो गया। थाना-31 पुलिस ने फरार आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।