लॉ भवन के पास मिली लाश
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन के समीप पुलिस को बुधवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का कोई निशान नहीं है। फिलहाल उसकी मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति पहले यहां चाय बनाने और बाद में सिगरेट बेचने का काम करता था और काफी समय से बीमार चल रहा था।