रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया में दूसरे पायदान पर चंडीगढ़ की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2017 में सिटी ब्यूटीफुल के गुरमीत विरदी दूसरे राउंड में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मोटर स्पोर्ट्स का यह सबसे बड़ा इवेंट गोवा में चल रहा है। इसमें देशभर से मोटर स्पोर्ट्स की टॉप रैंकिंग की टीमें शिरकत कर रही हैं। यहां पर जीतने वाली भारतीय टीम को मलेशिया में होने वाले सबसे बड़े इवेंट रेन फॉरेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना है। इस इवेंट में विश्वभर से मोटर स्पोर्ट्स की नामी टीमें शिरकत करेंगी। गोवा में हो रहे रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2017 में सिटी ब्यूटीफुल के गुरमीत विरदी अपने को ड्राइवर कृपाल सिंह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन यह जोड़ी कुल 606 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं बंगलूरू ऑफरोड ड्राइवर्स एसोसिएशन के संतोष और उनके को ड्राइवर पृथ्वीराज पहले स्थान पर काबिज होकर लीडर बने हुए हैं।
- गोवा में हो रहे मोटर स्पोर्ट्स के सबसे बड़े इवेंट में हिस्सा ले रहीं देश की टॉप टीमें