फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोटोकॉल में हुई लापरवाही, नड्डा ने एडवाइजर से जाहिर की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोटोकाल में लापरवाही से नड्डा नाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
योग दिवस के आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को प्रोटोकाल के तहत कोई प्रशासनिक अधिकारी समय पर रिसीव करने नहीं पहुंचा। इस प्रशासनिक चूक पर नड्डा ने सलाहकार से नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी स्टेट या चीफ गेस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

एडवाइजर परिमल राय ने इस मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। प्रशासनिक स्तर पर कहां लापरवाही हुई अब इस मामले की जांच एडवाइजर करेंगे। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को निमंत्रण भेजा गया था। वे मंगलवार देर शाम ही चंडीगढ़ पहुंच चुके थे। लेकिन प्रोटोकाल के तहत प्रशासन का कोई भी अधिकारी उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर समय पर नहीं पहुंचा। देरी से पहुंचने पर नड्डा ने प्रशासन के एक अधिकारी को लापरवाही सुधारने के लिए भी कहा। सूत्रों के मुताबिक पहले एडीसी स्तर के एक अधिकारी को रिसीव करने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन आखिरी समय में शेड्यूल में हुए बदलाव के चलते मंत्री को रिसीव करने के लिए एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया। लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें