सिपाही के बेटे का आईएमए में सेलेक्शन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 निवासी और बार्डर रोड आर्गनाइजेशन में तैनात सिपाही सीडी पंत के बेटे संजय पंत का देहरादून स्थित (आईएमए) इंडियन मिलिट्री एकेडमी में सेलेक्शन हो गया है। सोमवार को उनके पास ज्वाइनिंग लेटर पहुंचा। सीडी पंत ने बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत हैं। उनका बेटा हमेशा से चाहता था कि वह फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करे। उसे भारतीय फौज से बहुत ज्यादा लगाव है। इसके लिए उसने काफी मेहनत भी की है। संजय ने सेक्टर-47 स्थित केवी विद्यालय से 84 प्रतिशत के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की थी। उसके बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बीटेक किया और आईएमए में सेलेक्शन हो गया।