पंचकूला। नगराधीश विश्वनाथ ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में जल संचय-जन भागीदारी अभियान के तहत योजना तैयार करे, ताकि वे इस योजना में अपना पूर्ण योगदान दे सके। नगराधीश शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सिंचाई विभाग द्वारा जल संचय-जन भागीदारी और जल संसाधन कार्य योजना को लेकर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जल संचय के लिए जिले में 1000 स्ट्रक्चर स्थापित करने हैं। इनमें रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पौंड, छोटे डैम आदि शामिल हो सकते हैं। नगराधीश ने कहा कि एचएसवीपी 500 वर्ग गज के ज्यादा वाले एरिया में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य करे। मत्स्य विभाग पेड़ों की संख्या बढ़ाकर इस लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करे। वन विभाग मोरनी व अन्य पहाड़ी क्षेत्र में छोटे डैम स्थापित करे। इसके अलावा अन्य विभाग को उनके कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ