फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 100 नए मरीज पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को 100 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 15 दिन में संक्रमण के 885 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को मिले संक्रमितों में 35 पुरुष और 25 महिलाएं पंचकूला के हैं, जबकि 40 मामले अन्य राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट गिरकर 94.87 फीसदी पर आ चुका है। बुधवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमण में फिर वृद्धि होने लगी है। बुधवार को अभयपुर, चिंकन, डीएलएफ वैली, हरीपुर, कालका, एमडीसी-4, एमडीसी-5, पिंजौर, रायपुररानी, सेक्टर-21, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-12 ए, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-19, सेक्टर-2, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-27, सेक्टर-28, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सूरजपुर से संक्रमित मिले हैं। इन लोगों को आइसोलेट किया गया है।
संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला जिले में अब तक कुल 196412 सैंपल लिए हैं। अब तक 15073 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11528 मामले शामिल हैं। इनमें से 10922 ठीक हो चुके हैं। डीसी ने बताया कि पंचकूला में सक्रिय 457 मामले बचे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट करने के साथ ही जिले में मास्क और सोशल डिस्टेसिंग को बरकरार रखने और कोविड-19 के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें