फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पतंग उड़ाते समय सीवर के मैनहोल में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, मौत

विज्ञापन
मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। रामगढ़ कोट बिल्ला के पास सीवर के मैनहोल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा पतंग उड़ाते समय हुआ। बच्चे के गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान रामगढ़ कोट बिल्ला निवासी दक्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीवर के मैनहोल में गिरने से बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बच्चे के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जनवरी की शाम 4 बजे बेटा घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था। बगल में सड़क के किनारे सीवर के मैनहोल का ढक्कन खुला हुआ था।
दक्ष पतंग उढ़ाते समय वह पीछे-पीछे चल रहा था। अचानक वह मैनहोल में गिर गया। आसपास के लोगों ने आवाज लगाई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। रामगढ़ पुलिस और लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद बेटे को बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें