पंचकूला। सेक्टर-1 के पीजी कॉलेज में एमएससी केमेस्ट्री की 40 सीटों और स्नातकोत्तर डिप्लोमा (मार्गदर्शन, परामर्श एवं मनोचिकित्सा) की 30 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू है। अभी तक दोनों कोर्स में कुल मिलाकर दस प्रवेश हुए हैं, जिनमें एमएससी केमेस्ट्री में 6 और डिप्लोमा कोर्स में 4 एडमिशन शामिल हैं।
कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 सितंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य को संवारने के लिए इन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज का लक्ष्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है।
इन कोर्स के माध्यम से बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध होंगे। निकट भविष्य में कॉलेज अन्य नए कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। ब्यूरो