पंचकूला। जिले में कोरोना के 10 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं। नौ मामले पंचकूला के हैं, जिसमें चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97 फीसदी तक पहुंच चुका है। रविवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इससे बची आबादी को भी कवर किया जा सके। अभी टेस्ट की संख्या आठ सौ है। सीएमओ ने बताया कि सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-20 में पांच, सेक्टर-8 में तीन मामले सामने आए हैं।
पंचकूला में 179 मामले सक्रिय
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,56,553 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13,703 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10,454 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10145 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 179 सक्रिय मामले बचे हैं।