फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 10 नई बीएस-6 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर, प्रमुख रूटों पर दूर होगी बसों की कमी
विज्ञापन

चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो को जल्द ही 10 नई बीएस-6 बसों की सौगात मिलने जा रही है। करीब 20 दिनों के भीतर ये बसें डिपो में पहुंच जाएंगी। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुविधा मिलेगी, वहीं कई रूटों पर बसों की कमी भी दूर होगी।
फिलहाल पंचकूला डिपो में 139 बसों का संचालन हो रहा है। 10 नई बसें आने के बाद यह संख्या बढ़कर 149 हो जाएगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नई बसों में आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और सुरक्षा संबंधी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रोजाना ऑफिस, कॉलेज और अन्य कार्यों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विभाग की योजना नई बसों को पंचकूला से चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली और आसपास के प्रमुख रूटों पर चलाने की है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। यात्रियों ने भी नई बसों के आने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे भीड़ और देरी की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो के जीएम सुखदेव सिंह ने बताया कि नई बसों के आने के बाद रूट और समय सारिणी की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में और बसें शामिल करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें