फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोजाना वायरल फीवर के आ रहे 10-15 मरीज, एक बेड पर दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 10 से 15 मरीज बुखार पीड़ित भर्ती हो रहे हैं। इमरजेंसी में एक बेड पर दो मरीज भर्ती रहे हैं। कई दिनों से बुखार आने पर तेजी से मरीजों में प्लेटलेट्स घट रहे हैं। डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी 2025 से अब तक डेंगू के 44 मामले सामने आ चुके हैं। मौसम में हो रहे बदलाव और उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। तीन दिन बाद भी बुखार न उतरने पर चिकित्सक मरीजों को ब्लड जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। मरीजों से जनरल और इमरजेंसी वार्ड मेंं अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में वीरवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे 15 मरीजों को भर्ती किया गया। बरवाला से आए हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा है। राहत नहीं होने पर सिविल अस्पताल आए। खड़क मंगोली से आए दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें दो दिन से तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि एक बेड पर दो मरीज इमरजेंसी में हैं। बुधवार दोपहर को वह सिविल अस्पताल आए। पंचकूला एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स गिरने के मामले अधिक आ रहे हैं। 70 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही हैं। जिले में अभी तक डेंगू के 44 मरीज मिल चुके हैं।
बुखार की दवाएं खुद न लें, डॉक्टरोंं को दिखाएं
पंचकूला एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि अगर किसी को बुखार आता है, तो वह अपना इलाज समय पर करवाएं। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लें। दवा अपनी मर्जी से नहीं खाएं। दवा खाने के साथ डॉक्टर के लिखे टेस्ट जरूर करवाएं। अगर किसी को बुखार नहीं जा रहा है तो भी लोगों को डेंगू, मलेरिया के टेस्ट जरूर करवाने चाहिए। खानपान में तला-भुना खाने से बचें। गर्मी के मौसम में हल्का और पचने वाला भोजन करें। अनार, कीवी और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे विटामिन सी और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वायरल फीवर, डेंगू के टेस्ट मरीजों के करवाएं जा रहे हैं। मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। मच्छरों से बचाव भी करना चाहिए। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें