फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई घुमाने के नाम पर रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर से 10.13 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दुबई घुमाने के नाम पर 10.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ट्रेवल कंपनी के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी राजिंदर ने बताया कि वह पीरमुछल्ला में रियल स्टेट कंपनी का डायरेक्टर है। उसके परिवार के 13 सदस्यों का अगस्त में दुबई जाने का प्लान बना। उन्होंने पोलो हॉलिडेज टूर एंड ट्रेवल से टिकट बुकिंग की प्लानिंग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन टूर एंड ट्रेवल कंपनी का मोबाइल नंबर तलाश किया। मोबाइल नंबर पर मनीष नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने टूर पैकेज के बारे में जानकारी व्हाट्सएप पर भेजे जाने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर टूर पैकेज की पूरी जानकारी भेजी। प्रति व्यक्ति 65 हजार चार्ज के साथ वीजा लगाने, एयर टिकट कटने और होटल बुकिंग होने पर फेज वाइज पैसा चार्ज करने की बात हुई। मनीष ने शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर वीजा, एयर टिकट और होटल बुकिंग की पुष्टि करके भेजी। इसके एवज में उसने शिकायतकर्ता से कुल 8.45 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में ली।
उसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से दुबई की करेंसी बदलने के नाम पर 1.68 लाख रुपये लिए। 4 अगस्त को जब शिकायतकर्ता अपने जानकारों के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उन्होंने वीजा और एयर टिकट दिखाया। यह जाली निकला। यहां तक कि होटल बुकिंग के बारे में होटल में कॉल कर पता किया तो पता चला कि बुकिंग भी नहीं है। इसके बाद आरोपी मनीष को कॉल किया गया तो उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। हारकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

व्हाट्सएप से भेजा टेंपरिंग वीजा और टिकट
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने शुरू में डील होने से पहले काम करने के बाद फेज वाइज पैसा चार्ज करने की बात की तो उस पर भरोसा हो गया। उसने पहले वीजा भेजा और उसे चेक किया तो सही निकला। उसके बाद एयर टिकट भेजा जो कि किसी दूसरे के नाम था, लेकिन स्टेटस कंफर्म था तो उसे सही समझ बैठा। यहां तक कि दुबई होटल में कॉल जरूर किया था, लेकिन भुगतान नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें