Sikh farmer uses turban as rope to save drowning girl in river
मंगरिया पाल की चौधर की पगड़ी शनिवार को गौहपुर गांव के जाकिर को बांधी गई। यह पगड़ी मंगरिया तंवर पाल की परंपरा के तहत 100 गांवों के तंवर पाल के चौधरी लाडो सराय दिल्ली निवासी नरेश कुमार ने बांधी।
बामन पाल के चौधरी अरुण जेलदार सौंध ने भी पगड़ी बांध कर अपनी तरफ से जाकिर को मंगरिया तंवर पाल का चौधरी स्वीकार किया। इससे पूर्व मंगरिया तंवर पाल के लगभग 100 गांवों के लोगों ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित गांवों की तरफ से पगड़ी जाकिर को बांधी।
पंचायत समिति हथीन के पूर्व चेयरमैन याहया नंबरदार ने पांच गांवों की तरफ से जाकिर नंबरदार को बतौर खिल्लूका प्रतिनिधि के रूप में पगड़ी बांधी। ब्लॉक समिति हथीन ने पूर्व चेयरमैन खलील आजाद, शौकत आजाद जोकि मंगरिया तंवर पाल से ही संबंध रखते हैं। उन्होंने भी अपनी तरफ से पचानका गांव के प्रतिनिधि के रूप में पगड़ी बांधी।
यह पगड़ी हाल तक चौधरी रहे खुर्शीद के निधन के बाद बांधी गई है। अन्य कई गांवों के पंच-सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी हाजिरी लगाकर तथा पगड़ी भेंट कर जाकिर को चौधरी माना। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान, पूर्व विधायक भगवान सहाय रावत व तैय्यब हुसैन आदि ने भी इस उत्तराधिकार के पगड़ी बांधने के समारोह में भाग लिया।