फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवती से गैंगरेप, अपहरण के बाद महीनों तक किया शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने गांव के चार युवकों पर अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाया है। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवती ने शिकायत में कहा है कि गांव के तौसिफ, आमीन, हासिम और इलियास ने उसका अपहरण कर महीनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी सुनीता को सौंपी गई है, जो जल्द से जल्द जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की दिशा में काम कर रही हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता को सुरक्षा और जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है। इस मामले में आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें