फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सामाजिक बुराइयों के खिलाफ युवाओं ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे पर रोक, शिक्षा, बिजली, सफाई और अवैध कब्जों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गांव बिछोर में रविवार को सामाजिक बुराइयों और मूलभूत समस्याओं को लेकर युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, शिक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और कब्रिस्तान पर कब्जों समेत विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। युवाओं ने समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा गांव में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति का रहा। युवाओं ने आरोप लगाया कि गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में शाम करीब छह बजे के बाद असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां स्मैक और शराब का सेवन किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। युवाओं ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गांव में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। युवाओं ने विद्यार्थियों के लिए गांव में लाइब्रेरी खोलने की मांग रखी। इसके अलावा गांव में बिजली की समस्या, खराब और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने तथा मुख्य चौराहों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। युवाओं ने पेयजल आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने पर संबंधित विभाग से समस्या का कारण स्पष्ट करने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें