फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अल्वी समाज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। खंड के गांव लाहबास में करीब 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिलान्यास किए जाने पर अल्वी समाज में खुशी की लहर है। भवन की आधारशिला रखे जाने के बाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें पगड़ी, शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 29 अगस्त को नूंह अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के लिए 174.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लाहबास गांव में बनने वाला अल्वी भवन भी शामिल है। भवन के निर्माण पर करीब 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।कार्यक्रम के बाद फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अल्वी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और भवन को मंजूरी देने तथा शिलान्यास किए जाने पर उनका आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद यूनुस अलवी, हज कमेटी सदस्य रहीस तैयब अलालपुर, जमशेद देवला, भाजपा नेता छोटू सरपंच जफराबाद, हाजी खालिद, पूर्व पार्षद खुर्शीद, पूर्व जिला पार्षद आस मोहम्मद, मौलाना जाकिर हुसैन पटपड़वास, सगीर अहमद, कय्यूम मरोड़ा, तौफीक सरपंच शाह चौखा, एडवोकेट गुलाम नबी, अनीस अल्वी, डॉ. फखरुद्दीन पिनगवां, मास्टर रफीक अल्वी पिनगवां, लियाकत अल्वी, इनायत अल्वी, इमरान एडवोकेट, फतेह मोहम्मद सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें