फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कांवड़ शिविर देखने जा रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में कनक वाटिका के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में चांदहट निवासी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार गांव चांदहट निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित 27 जुलाई को हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। रविवार शाम करीब पांच से साढ़े पांच बजे वह मोटरसाइकिल से बाग वाली कॉलोनी में लगे शिविर से आगे शिविर देखने जा रहा था। इसी दौरान कनक वाटिका के पास किठवाड़ी की ओर से पलवल जा रहे ऑटो ने लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रोहित को काफी चोटें आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें