फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बोलेरो की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। जमालगढ़ गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंगला जमालगढ़ निवासी मुस्तकीम पुत्र मिजाज ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भतीजे अय्यान के साथ निजी काम से पैदल जा रहा था। जमालगढ़ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बोलेरो ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में अय्यान को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बोलेरो सहित मौके से फरार हो गया। घायल को पहले पुन्हाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए मांडीखेड़ा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी कमल सिंह का कहना है किे शिकायत पर केस दर्ज किया है मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें