फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एसीबी ने 80 हजार रिश्वत लेते जेई को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये मांगे जाने की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार कार्यालय में पदस्थापित है आरोपी
टीम को कमरे में बंद करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई के बाद कार्यालय में हलचल मच गई।

ब्यूरो के इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान टीम को कमरे में बंद कर दिया गया था। जांच की जा रही है कि टीम को किन परिस्थितियों में कमरे में बंद किया गया और इस घटनाक्रम में कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने आरोपों की भी होगी जांच
इंस्पेक्टर ने जिला नगर योजनाकार विभाग के एक अधिकारी पर पहले भी पैसे लेने के आरोपों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से संबंधित तथ्यों और अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। शिकायत, रिश्वत के लेन-देन और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें