फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ऑटो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के अटोहा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव बहरौला निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने पिता बीरपाल की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी पीएसआई रवि के अनुसार, बीरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह बेटे प्रिंस के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी अटोहा मोड़ के पास खड़ी की थी। इसी दौरान सफेद रंग के तेज रफ्तार ऑटो ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई टेक सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें