फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। सिंगार-नई सड़क पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। बिछोर थाना पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नई गांव निवासी अरसद अली ने बताया कि 23 नवंबर को वह अपने ताऊ के लड़के रोबिन पुत्र नूर मोहम्मद के साथ सिंगार से पैदल घर लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वे सस्फा के घर के सामने पहुंचे तो सिंगार की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक ने रोबिन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोबिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी इन्द्रजीत का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें