फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल ऑटो सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बघौला के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी इमरोज ने बताया कि मथुरा (यूपी) जिले के गांव बसई निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रोहताश गांव जनोली स्थित हिंद कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत था। 24 फरवरी की सुबह रोहताश ऑटो में सवार होकर कंपनी के लिए जा रहा था। जब गांव बघौला के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में रोहताश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें