हथीन। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने तुरंत प्रभाव से सात पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। हथीन एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार को हसनपुर थाना का एसएचओ लगाया गया है। बहीन एसएचओ सत्यनारायण को हथीन में इसी पद पर बतौर एसएचओ नियुक्त किया गया है। जबकि इंस्पेक्टर यादराम को कैंप थाना एसएचओ, इंस्पेक्टर देवेंद्र को कैंप थाना से चांदहट, एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार को चांदहट थाना से सीआईए स्टाफ पलवल का इंचार्ज और इंस्पेक्टर जंग शेर को हसनपुर से बहीन एसएचओ लगाया गया है। इसके अलावा एएसआई हकमुद्दीन को सीआईए पलवल से एवीटी स्टाफ हथीन का इंचार्ज लगाया गया है ।