फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। गांव भिडूकी में रविवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मोहित नामक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को हसनपुर थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा-प्रदर्शन देखते हुए डीएसपी ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहित पर रविवार की दोपहर के समय कुछ युवकों ने रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल मोहित को चौराहे पर फेंक दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन घायल ने दम तोड दिया। मामले को लेकर ग्रामीण रात को ही थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। सोमवार को सुबह ही थाने के सामने लोगों ने होडल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा काटा। जाम लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया की मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हसनपुर मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक जाम लगा रहा, जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें