फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अवैध संबंधों के शक में इस्लामाबाद निवासी एक युवक की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की बताई गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम ने बताया कि इस्लामाबाद कॉलोनी निवासी दुलीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके भाई श्रवण (25 वर्षं) का पड़ोस में रहने वाले देवीदयाल के घर आना-जाना था। बुधवार की रात देवीदयाल के घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम था। श्रवण उसमें शामिल होने के लिए गया था। जब देर रात वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश करते हुए देवीदयाल के घर पहुंचे तो श्रवण वहां मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान और हाथ-पैर बंधे हुए थे। आरोप है कि श्रवण की हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई है। शिकायत पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने देवीदयाल, राजू, गौरव, बालमुकंद, विनोद गुप्ता व चंपा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अपराध विशेषज्ञ टीम कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें