फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की जांच कर रहे होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की जांच कर रहे होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आल्हापुर के समीप वाहनों की जांच कर रहे होमगार्ड को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को नहीं उठाया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। भवन कुंड चौकी प्रभारी विनोद देशपाल ने बताया कि गांव स्वामीका निवासी राकेश पलवल में होमगार्ड की नौकरी करता था। बुधवार शाम करीब चार बजे वह पुलिस के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक ईको कार चालक ने राकेश को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने होमगार्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलाने को कहा तथा राकेश के परिवार के युवक नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें