फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गाड़ी से टक्कर होने पर युवकों को जमकर पीटा, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद हो गई थी कहासुनी, जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गाड़ी से टक्कर होने पर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए दो युवकों को भी जमकर पीटा। आरोपियों ने हथियार दिखा जान से मारने की धमकी भी दी। गदपुरी थाना पुलिस ने मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार गांव जैंदापुर निवासी कृष्ण ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती एक मार्च को सुबह करीब 10 बजे भतीजा अरुण पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान गांव निवासी विकास उर्फ विक्की ने कार से अरुण को टक्कर मार दी। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। गांव के राहुल और रवि भी वहां आ गए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

अगले दिन अरुण गांव अतरचटा के बस स्टैंड पर बाल कटवाने गया था। वहां राहुल, विवेक, मोनू, मनोज, गुल्लू और विकास उर्फ विक्की दो गाड़ियों में मौजूद थे। आरोपियों ने लाठी, डंडा और रॉड से अरुण पर हमला कर दिया। अरुण जान बचाकर जैंदापुर बस स्टैंड की तरफ भागा। वहां कृष्ण, विष्णु और सोनू दुकान पर खड़े थे। वे अरुण को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। राहगीरों ने उन्हें आरोपियों से बचाया। आरोपी हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्हें राहगीरों द्वारा जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें