संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पंचवटी चौक पर एक युवक पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। हथीन गेट चौकी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एकता नगर कॉलोनी निवासी विनय ने पुलिस को बताया कि सात जून को वह पंचवटी चौक पर सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान एक कार से तुषार उर्फ जग्गा, विनय और मोहित हाथों में हथौड़े लेकर आए और हमला कर दिया। पीड़ित ने शिकायत में साहिल और वरुण के भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वरुण को छोड़कर बाकी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।