फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किशोरियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। निरंतर संस्था द्वारा मेवात क्षेत्र की स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों के लिए संचालित पेस केंद्रों के समापन समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को पाटुका और खरखड़ी गांव में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में तावडू की पूर्व चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और किशोरियों का उत्साहवर्धन किया। पेश कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों ने 18 माह का प्रशिक्षण एवं शिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी किशोरियों को उनकी सीखने की उपलब्धियों और व्यक्तिगत विकास के आधार पर प्रगति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लेकर अपनी बेटियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने नज़्म, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान, अनुभवों और अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भी साझा किया। किशोरियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और जीवन कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान की है।
मुख्य अतिथि मनीता गर्ग तथा उपस्थित अभिभावकों ने किशोरियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में बेटियों को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह में निरंतर संस्था की दिल्ली टीम से बिंदु और राजकुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेवात टीम से समन्वयक रफीक, वर्षा, शाइना, सुनीता, सुमन, श्वेता, रवाना, आरती एवं परवीन ने भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों की 18 माह की सीखने की यात्रा का उत्सव मनाना, उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा उनके विकास में सहयोग देने वाले अभिभावकों और समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें