हथीन। अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान कोट गांव निवासी सरफराज के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जनवरी की रात हेड कांस्टेबल खालिद अली टीम के साथ होडल-नूंह रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पहलवान मार्केट के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को देखकर आरोपी भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ उटावड़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद