फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: श्री विश्वकर्मा कौशल विवि लगाई फूलों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) के कृषि फार्म पर धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही शहद, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने किया। उन्होंने बताया कि इस दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था, जो विद्या और कला की देवी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कृति और कृषि से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान कृषि संकाय के डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, ग्रीन टेक्नोलॉजी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. सुनील गर्ग, कुलगुरु के विशिष्ट कार्य अधिकारी संजीव तायल, सहायक प्रोफेसर डॉ. हरीश कुमार, डॉ. तेजेंद्र सिंह, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें