फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशीली कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 102 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वसीम पुत्र अली निवासी बसई मेव के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई शिव प्रकाश के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वसीम मोटरसाइकिल पर नशीली दवाएं लेकर शहर में बेचने जा रहा है। सूचना पर समसुद्दीन पार्क के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक कट्टे से ओनेरेक्स कफ सिरप की 102 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी। इसमें कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड पाया गया। आरोपी दवाओं का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जावेद उर्फ कजां की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें