फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहीन। गांव मानपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक किया। उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील शर्मा, ब्लॉक कृषि अधिकारी प्रदीप, सहायक मुकेश शर्मा, अतरसिंह व अन्य अधिकारियों ने किसानों को फार्मर आईडी के फायदे बताए।

उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि किसान पहचान पत्र सभी किसानों के लिए जरूरी है। भविष्य में मिलने वाले कृषि योजनाओं के लाभ इसी पहचान पत्र से जोड़े जाएंगे। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 93,333 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें से 45,520 किसानों ने फार्मर आईडी बनवा ली है। उन्होंने कहा कि जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी नहीं हैं, वे भी अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं। ब्लॉक कृषि अधिकारी प्रदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसान पहचान पत्र होने पर ही मिलेगा। इसके अलावा यूरिया और डीएपी लेने के लिए भी फार्मर आईडी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर किसानों को कर रहे जागरूक

सुनील शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील भी की। साथ ही कीटनाशकों का प्रयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने और अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। कृषि विभाग किसानों के साथ खड़ा है। खेती से संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसान अपने ब्लॉक कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें